तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो युवक हुए घायल

0
2

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुलतानपुर गोसाईगंज बाजार में रविवार शाम अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से किशोर सहित दो लोग घायल हो गए हादसे के बाद पिकअप सड़क के किनारे स्थित एक बंद मकान में जा घुसी घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया

कादीपुर थाना क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी सागिर (17 वर्षीय) पुत्र जाहिद अपने फूफा जसीम के घर राजापुर आया हुआ था रविवार शाम वह अपने फुहेरे भाई रमजान के साथ बाइक से गोसाईगंज बाजार गया था शाम करीब 5:00 बजे दोनों बाइक खड़ी कर पैदल सड़क पार कर रहे थे इसी बीच अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर के बाद पिकअप चालक वहां पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे स्थित विपिन तिवारी के बंद पड़े मकान में जा घुसा हादसे में सागिर और रमजान घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सागिर की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें