थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद

0
49

थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद

 

अखंड नगर सुल्तान पुर

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 201/2026, धारा 109/132/221/324(4)/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0* में वांछित अभियुक्त को घटना के मात्र 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे सीएचसी अखण्डनगर की ओपीडी में नियुक्त सीएचसी अधीक्षक डा0 सत्येन्द्र सिंह मौजूद थे। उसी दौरान इलाज कराने आया अभियुक्त *सचिन गौड़* अचानक ओपीडी में घुस आया तथा *चिकित्सक को गाली देते हुए लोहे की सरिया से सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया,* जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर चिकित्सक को बचाया गया। अभियुक्त द्वारा चिकित्सक के कार्यालय में रखे सरकारी रजिस्टर आदि फाड़ने तथा सरकारी बीपी मशीन सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने की घटना भी कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अखण्डनगर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त *सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 13:40 बजे*, घटना के 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सम्पूर्ण विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार, निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।

 

बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 श्री अमित सिंह

2. का0 अमित यादव

3. का0 विजय गुप्ता

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें