बिग ब्रेकिंग
अखंड नगर/सुल्तानपुर
घटना जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर ग्राम पंचायत बरामदपुर का है जहां पर एक 15 वर्षीय लड़के ने दरवाजे पर खेल रही 4:30 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर घर में लेजाकर रेप किया। परिजनों के अनुसार मां अपने बच्चों को घर पर छोड़कर सुबह गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में गई थी। बच्ची घर पर थी। और घर के सामने खेल रही थी कि पड़ोसी का लड़का राज पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम पंचायत बरामदपुर ने बच्ची को अपने घर में बहला फुसला कर ले गया और बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया मां के आने के बाद बच्ची ने अपनी मां से सारी बातें बताई। यह घटना 13 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है मां ने अखंड नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवायी है फिलहाल थाना इंचार्ज धीरेंद्र वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है तथा राज को गिरफ्तार कर , बच्ची का मेडिकल करने के लिए पुलिस ने सी एच सी अखंड नगर भेज दिया।




















