सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंड नगर क्षेत्र के अंतर्गत पारंपरिक रूप से निकाला जाने वाला मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को अत्यंत शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखे गए।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही रूट मार्च कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया था। थानाध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ लगातार गश्त करते रहे और जुलूस के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय जनता और पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।



















