22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव हत्या की आशंका

0
0

कटका अंबेडकर नगर। 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला कटका थाना क्षेत्र के सीता घाट की है। सूरज पुत्र साहब सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर शव मिला जिसे देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग अपने नित्य क्रिया हेतु सुबह बाहर गए तो पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। ये खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। मृतक के पिता प्रदेश रहते हैं। और मृतक कुछ दिन पहले अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। किस कारण से मृत्यु हुई है ये जांच का विषय है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की चाची तारा देवी ने थाने में तहरीर दिया है। जोकि अलग रहती हैं।

In