24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प, छूटे एवं युवा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अवसर

0
1

 

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील—विशेष अभियान का लाभ उठाकर फार्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिक कराएं मतदाता सूची में नाम दर्ज

 

अंबेडकर नगर  उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने एतद्वारा जनसामान्य को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात् निर्वाचक नामावली में छूटे हुए एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में पूर्व की भांति विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष कैम्प आयोजित किया गया है।

इस विशेष अभियान की तिथि में बीएलओज अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक उपस्थित रहकर फार्म-6 मतदाताओं से प्राप्त करेंगे।

बीएलओज के कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु सुपरवाइजर्स की तैनाती की गयी है जो विशेष अभियान की तिथि में मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओज की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्राप्त फार्मों की सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उसी दिन उपलब्ध करायेंगे।

विधानसभा निर्वाचक नामावली मे नाम सम्मिलित कराने हेतु मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर अपने मतदेय स्थल पर विशेष अभियान दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष कैम्प मे बी०एल०ओ० से सम्पर्क स्थापित कर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करा सकते है।

अतः जनसामान्य एवं राजनैतिक दलों से अनुरोध है कि उक्त विशेष अभियान की तिथियों का लाभउठाते हुए फार्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग प्रदान करें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें