जलालपुर/अम्बेडकर नगर भाजपा की मासिक बैठक बुधवार को पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और संयोजन विकाश निषाद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।विकाश निषाद ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से ही पार्टी आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। बैठक में आगामी अभियानों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सोनू गौड, विकास सोनकर, मनीष सोनी,गिरीश जायसवाल, रविकांत जायसवाल, शिवम आर्या, प्रह्लाद शर्मा, विनय मिश्र, बब्लू त्रिपाठी, ओन अब्बास, डेविड गोरे समेत बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।



















