गोसाई की बाजार मेले में पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मेला

0
1

 

लालगंज, आजमगढ़। गोसाई की बाजार में आयोजित मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मेले में थाना गंभीरपुर के थानाध्यक्ष (एसएचओ) अपने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए तैनात रहे।

वहीं, पुलिस चौकी गोसाई की बाजार के चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा तथा सेकेंड चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव भी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहे। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहे, ताकि मेले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे गोसाई की बाजार मेले में शांति व्यवस्था कायम रही। मेले में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में सहभागिता की। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित बनी रही।

रिपोर्ट: घनश्याम कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें