दशहरा पर्व एंव विजयादशमी के दिन पाण्डे बाबा मेले में पहुंचे सदर विधायक राज बाबू और एसपी विनीत जायसवाल,लिया मेले का जायजा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात
दोस्तपुर/सुल्तानपुर।
कादीपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध पाण्डे बाबा के ऐतिहासिक मेले में मंगलवार को सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र-189 के विधायक राज प्रसाद उपाध्याय (राज बाबू )और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल पहुंचे। दोनों ने अपने सहयोगियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में पहुंचे जनप्रतिनिधि और पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारु बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर विधायक राज बाबू ने पुलिस अधीक्षक के साथ मेला परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।
पाण्डे बाबा का ऐतिहासिक मेला क्षेत्र में धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर






















