प्रधान के द्वारा पुत्री के जन्मदिन पर 55 विधवाओं को दिया गया अंगवस्त्र।

0
126

आजमगढ़/दीदारगंज – आजमगढ़ : विकासखण्ड फूलपुर क्षेत्र के ग्राम सभा दुबावां में पूर्व प्रधान वेदप्रकाश यादव के द्वारा पुत्री के जन्म दिवस पर अंगवस्त्रम बांटा। पूर्व प्रधान वेदप्रकाश यादव ने अपनी पुत्री खुशी यादव के 7वें जन्मदिन पर गांव के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में 55 विधवा निर्बल महिलाओं को अंगवस्त्र, मिष्ठान, नकदी देकर मदद पहुंचाई। अंगवस्त्र पाकर महिलाओं ने पूर्व प्रधान वेदप्रकाश यादव तथा पुत्री को दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर पुष्पा यादव, लालधारी गौतम, राम अवध गौतम, विनोद कुमार राजभर, विनोद यादव, इफ्तेखार अंसारी, सुखराम यादव, पंकज गौतम, शमीउल्लाह आदि लोग उपस्थित रहें।

In