केराकत से बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, रमेश कुमार को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

0
1

हीरा मणि गौतम स्ट्रिंगर , जौनपुर

जौनपुर – जनपद की केराकत विधानसभा सीट को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए रमेश कुमार को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। इस अवसर पर बसपा के नेतृत्व में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान रमेश कुमार के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की।नवघोषित प्रत्याशी रमेश कुमार ने केराकत विधानसभा क्षेत्र की जनता का अभिवादन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संबोधन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ विधानसभा क्षेत्र में जुट जाएं तथा पिछले चुनावी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें।अब केराकत विधानसभा में रमेश कुमार की उम्मीदवारी के साथ बसपा की आगामी चुनावी रणनीति पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें