घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश ,ग्रामीणों की मदद से 112 की पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा

0
1

 

 

फिर भी थाने जाने के बाद पुलिस के कब्जे से आरोपी हुआ फरार, ग्रामीणों ने लगाया थाना प्रभारी अखंड नगर  पर गंभीर आरोप कि थाना प्रभारी सत्ता पक्ष के दबाव में है

 

 

 

 

सुल्तानपुर

घटना सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर पिलाई (खुशामदपुर) गांव में एक महिला के घर में रात के समय घुसकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई।

 

प्राप्त शिकायत के अनुसार, घटना 20 नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। महिला अपने घर में सो रही थी तभी गांव के राजेश पुत्र अच्छे लाल उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि महिला के कपड़े ऊपर उठाकर जबरन शारीरिक छेड़छाड़ और यौन हमला करने का प्रयास किया।

 

अचानक नींद खुलने पर महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया

तहरीर पड़ने पर भी अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा , क्या थाने पे चल रहा है सेटिंग गेटिंग का खेल, कहीं सत्ता पक्ष का दबाव से मुकदमा दर्ज करने से कतरा रहे हैं थाना प्रभारी अखंडनगर, सवाल यह है कि क्या यही है सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टॉलरेंस नीति कि गरीब, असहाय लोगों को न्याय ने मिल सके।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें