दिलीप हत्याकांड मामले मे वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली में हुए दिलीप चौहान हत्याकांड के वांछित अभियुक्त अरूप चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपी की तलाश में घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के वाहन को कट मारते हुए आगे निकलने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा घायल आरोपी को उपचार के लिए ले जाने का घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
इस पूरी कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम ने विस्तृत जानकारी साझा की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
















