आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुप्रसिद्ध दुर्वासा धाम पर बुधवार 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का का विसर्जन पुरी श्रद्धा उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपत्र हुआ इस दौरान तमसा और मंजूषा नदियों के पावन संगम तट पर सुबह से ही भक्तों का ताता लग रहा जय माता दी और मां दुर्गा की जय के गगन भेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु ने नम आंखों से मां भगवती को विदाई दी फूलपुर थाना और अहरौला थाना क्षेत्र के विवित्र गांव और पूजा पंडालों से गाजे बाजे के साथ माता की शोभायात्रा निकाली गई कबीर गुलाल उड़ा ते और भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर दुर्वासा धाम पहुंचे मौके पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी फूलपुर अहरौला थाना प्रशासन एसडीएम निजामाबाद तहसीलदार निजामाबाद और एसडीएम फूलपुर व्यवस्था संभाल रहे हैं वही राजस्व निरीक्षक और लेखपाल दुर्वासा भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं





















