सीओ फूलपुर ने पवई थाने का किया त्रैमासिक मुआयना, अभिलेख दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

0
1

 

 

पवई आजमगढ़

क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने पवई थाने का त्रैमासिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, मालखाना, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और जनसुनवाई कार्यालय का निरीक्षण किया।

सीओ ने संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष मनीष पाल सहित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रविष्टियां तत्काल संबंधित रजिस्टर में दर्ज की जाएं और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए।

इसके बाद सीओ ने थाने में रखे शस्त्रों का भी मुआयना किया। उन्होंने शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

मुआयने के दौरान थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीओ ने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए।

संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें