गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य मेला

0
5

 

ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर बांटी गई दवाइयां टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक।

आजमगढ़। रानी की सराय विकासखंड के फरिहा गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेला कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन रानी की सराय चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष तिवारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही टीकाकरण की सुविधा भी प्रदान की गई। टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।

स्वास्थ्य मेला कैंप ग्राम प्रधान फरिहा अबूबकर खान के आवास, फरिहा दक्षिण बस्ती, महुवरिया मोहल्ले में फजलुर्रहमान उर्फ राजू के आवास तथा सवाई मोहल्ले में हाजी मूसा के आवास पर लगाया गया।

कैंप में डॉ. विनोद, डॉ. हेमंत विश्वकर्मा, डॉ. सलमान फैजी, डॉ. शादाब फरिहा, डॉ. धर्मेंद्र, लैब टेक्नीशियन विनोद, फार्मासिस्ट अविनाश कुमार और हेल्थ सुपरवाइजर बालिका सरोज सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने जांच और उपचार के साथ ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित किया। पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें