मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मूर्ति विसर्जन नेमपुर, सुरहुरपुर, गिधौना पुल और बांध गांव घाट पर पुलिस बल तैनात; श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

0
4

दोस्तपुर/ सुल्तानपुर

 

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान अखण्डनगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया और संबंधित मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

मझुई नदी के नेमपुर घाट पर राहुलनगर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। वहीं, मुरादाबाद-सुरहुरपुर घाट पर बेलवाई चौकी पुलिस और अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस तैनात रही।

कुंवर नदी के गिधौना पुल पर अखण्डनगर थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला, जबकि जौनपुर के बांध गांव घाट पर अखण्डनगर और सरपतहा थाना क्षेत्र की पुलिस मौजूद रही। अन्य निर्धारित स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

नदी में उतरकर मूर्ति विसर्जन करने वाले युवकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने घाटों के प्रमुख नाकों पर विशेष निगरानी रखी। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रशासन की मुस्तैदी, पुलिस की चौकसी और मजिस्ट्रेट की निगरानी के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांएतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें