लकड़ी से लदी ट्रक पलटी, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
दोस्त पुर सुल्तानपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अखण्डनगर–कलान सड़क मार्ग पर सहत पुर पानी की टंकी के निकट लकड़ी लदी ट्रक संख्या UP65 HT1522 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे हुई। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक और खलासी सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ट्रक मालिक को घटना की जानकारी देकर वहां से चले गए।
ट्रक में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियां लदी होने की बात सामने आई है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर
In


















