कादीपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई
दोस्तपुर /कादीपुर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कादीपुर सुल्तानपुर में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
कादीपुर में एकता दौड़ और गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोगों ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी हम सभी को देश की एकता के लिए प्रेरित करते हैं।
नीरज कुमार पत्रकार दोस्तपुर




















