अमित तिवारी के समर्थन में बढ़ा अधिवक्ताओं का रुझान

0
8

वरिष्ठ, युवा एवं महिला अधिवक्ताओं के बीच मजबूत प्रत्याशी के रूप में बना रहे पहचान — क्रम संख्या 3 पर समर्थन की अपील : अमित तिवारी

 

जौनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, जौनपुर के कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में अमित तिवारी एडवोकेट को लेकर अधिवक्ता समाज में समर्थन का माहौल लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। क्रम संख्या-3 से चुनाव मैदान में उतरे अमित तिवारी को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा एवं महिला अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है।

अमित तिवारी एडवोकेट अपनी शालीनता, सरल व्यवहार, सभ्यता एवं अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण को अपनी पहचान बनाकर अधिवक्ता बंधुओं के बीच संपर्क कर रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वे सभी वर्ग के अधिवक्ताओं के बीच सहजता से संवाद स्थापित करते हैं और अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से समझने तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास दिला रहे हैं।

चुनावी संपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं, युवा अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं से मिल रहे समर्थन से अमित तिवारी का आत्मविश्वास बढ़ा है। अधिवक्ता समाज के बीच उन्हें मजबूत, कर्मठ एवं व्यवहारकुशल प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

अमित तिवारी एडवोकेट ने सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं से विनम्र अपील करते हुए कहा कि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, जौनपुर के कार्यकारिणी सदस्य पद पर क्रम संख्या-3 पर अपना बहुमूल्य मत एवं समर्थन प्रदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हित, सम्मान एवं एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना उनका संकल्प है।

अमित तिवारी एडवोकेट सन्दहाँ, मानीकलाँ, शाहगंज, जौनपुर के मूल निवासी हैं। चुनावी माहौल में उनके बढ़ते जनसंपर्क और मिल रहे समर्थन ने उन्हें कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल कर दिया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें