थोड़ी भी बारिश होने पर रोड गड्ढे में होती है तब्दील

0
1

 

 

कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर ब्लाक के अंतर्गत दियरा बाजार से 200 मीटर पहले दियरा मोतिगरपुर रोड पर थोड़ी भी बरसात होने पर रोड गड्ढे में तब्दील हो जाती जिससे वहां के लोगो का आना जाना अस्त व्यस्त हो जाता हैं । दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। वहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां थोड़ी भी बारिश हुई तो समझ लीजिए बुरा हाल हो जाता है। आज के दस दिन बाद यहां एक ऐतिहासिक कृष्ण की बरही का कार्यक्रम का आयोजन भी है। और यह कार्यक्रम हर वर्ष मनाया जाता है। जिससे ग्रामीणों के लोगों ने बहुत प्रयास किया कि इस रास्ते को सही करवा दिया जाए लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ जबकि शासन प्रशासन के लोग बराबर इस रास्ते से आते जाते रहते हैं लेकिन कोई भी अधिकारी अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते को बरही कार्यक्रम से पहले शासन प्रशासन के लोग बनवा दे । जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके और लोगो को आने जाने में कोइ दिक्कत परेशानी न हो।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें