ग्रामीण एसपी ने थाना अहरौला का औचक निरीक्षण किया वह पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया

0
0

 

ग्रामीण एसपी चिराग जैन अहरौला आजमगढ़ थाना क्षेत्र के दो जगहों पर पुलिस चौकी के लिए एसपी चिराग जैन ने गहजी बाजार में ब्राह्मणों के साथ मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया तो बस्ती भुजबल बाजार में बनकर तैयार हुए चौकी का फिता काटकर उद्घाटन भी किया ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने कहा की अहरौला थाना क्षेत्र का दायरा काफी लंबा है जिससे बॉर्डर क्षेत्र के गांव तक लोगों को किसी भी घटना दुर्घटना के समय तात्कालिक सुविधा नहीं मिल पाती थी जिससे ग्रामीणों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करके अहरौला थाने तक जाना पड़ता था जिससे पीड़ित परिवारों को रास्ते में कई तरीके की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इस चौकी के बन जाने से यहां 24 घंटे कांस्टेबल तैनात रहेंगे और इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा और अगल-बगल के दर्जनों गांव में ग्रामीणों को उनके गांव के पास ही पुलिस की तात्कालिक सहायता मिलेगी जनता पुलिस के साथ सहयोग बनकर चले और हर छोटी बड़ी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दे जिससे अपराध पर पूरी तरीके से नियंत्रण लगाया जा सके
दिन के करीब 1:30 बजे गहजी बाजार में पूरी चौकी के लिएभूमिपूजन करने के बाद ग्रामीण एसपी चिराग जैन बस्ती भुजबल बाजार पहुंचे जहां पहले से ही बनकर तैयार हुए पुलिस चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया उपस्थित सम्भ्रत लोगों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह एस आई नितेश चौबे, विजय बहादुर सिंह पिंकू प्रधान राकेश सिंह अशोक सिंह सुरेंद्र चौबे काली प्रसाद सिंह, राजेश सिंह शंभूपुर, रणविजय चौहान लालू सिंह, हनुमान शर्मा राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें