पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 160 पर बड़ा हादसा, अज्ञात पिकअप कंटेनर में जा घुसी, 2 गंभीर रूप से घायल

0
0

दोस्तपुर/सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किमी 160 के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात पिकअप (नं. UP34DT7317) आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत पिकअप में सवार लोग केबिन में फंस गए।

 

सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

दोनों घायलों को एंबुलेंस से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है

नीरज कुमार पत्रकार दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें