तेज रफ्तार कार ने बुलेट में मारी टक्कर, किशोर समेत दो गंभीर घायल

0
1

 

 

सुल्तानपुर

 

अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर सुबह 11 बजे हादसा, किशोर को अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामजीत यादव (45) पुत्र राम केवल निवासी उमरी और अंकुर यादव (13) पुत्र सुरेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार संख्या UP 32 SD 6366 की टक्कर से बुलेट संख्या UP 44 AP 4421 सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अखण्डनगर पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकुर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें