(आजमगढ़ ) अहरौला विकास खंड के ग्राम पंचायत मतलूबपुर में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है,
जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से पिने का पानी मीलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के मौसम में समस्या और भी जटिल होती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति से गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी पानी की टंकी को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके। ग्रामीण आनंद गुप्ता ने कहा कि सरकार की करोड़ों रुपए की योजना सिर्फ कागजों में दौड़ रही है बल्कि हकीकत तो यह है कि आज तक इस पानी की टंकी का पानी गांव तक नहीं पहुंचा । ग्रामीण रामजन्म गुप्ता ने बताया कि पानी के लीए हम लोग सपना देखते ही रह गए सरकार ने करोड़ों रुपए लगाकर पानी की टंकी भी लगवा दी लेकिन पानी आज तक हम लोगों तक नहीं पहुंचा । हम मांग करते हैं कि पानी की टंकी चालू हो और सप्लाई गांव तक पहुंचे जीससे हम ग्रामीणों को पानी मिल सके
*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*


















