लालगंज, आजमगढ़। लालगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भावी प्रत्याशी पंकज कुमार ने श्रीराम गंज मेले में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेले में आए लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और समाज में आपसी भाईचारा, एकता तथा सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
पंकज कुमार ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक साथ मिलकर रहने की जरूरत है। आपसी एकता और सहयोग से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के बीच बेहतर पहचान बनाने के लिए सकारात्मक सोच, जनसेवा और बेहतर कार्यशैली बेहद जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र में अपनी कार्यशैली और जनता के साथ संवाद के माध्यम से एक नई पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य क्षेत्र में ऐसा इतिहास रचना है, जिससे जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हो। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
श्रीराम गंज मेले में लोगों से हुई इस मुलाकात के दौरान पंकज कुमार ने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार आलोक कुमार ग्राम प्रधान अमिलिया राजेश कुमार सहित उनके कई साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: घनश्याम कुमार
लालगंज, आजमगढ़






















