दो पहिए वाहन पर सवार चार लोगो ने चार पहिए वाहन मे मारी टक्कर जिला चिकित्सालय अकबरपुर अम्बेडकर रीफर

0
6

 

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

घटना ग्राम पंचायत घाटम पुर थानाअखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर का है। जहां पर  राष्ट्रीय राजमार्ग शाहगंज अकबरपुर घाटमपुर मोड़ बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिससे पांच लोग घायल हो गए एक लोगों को गुम चोट आई है। घायलों में  आर्यन पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद,विशाल वर्मा पुत्र प्रेमचंद,मोनू पुत्र राजेश,प्रवेश पुत्र मेवालाल शिव धाम मन्दिर बेलवाई से मेला देखकर एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे कि अकबर पुर की तरफ से आ रही बैगनार कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सजन पुर से बहू की विदाई कराके आ रहे वैग्नार सवार  मुन्नी लाल पुत्र राम बहाल और बहू रंजना पति अशोक कुमार  निवासी ग्राम कोहडा पवई आजमगढ़ और चारों बाइक सवार घायल हो गए।  आनन-फानन मे सभी घायलो को एम्बुलेंस की सहायता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया।डाक्टर राजकुमार यादव पट्टी मरहम  करने के बाद रीफर कर दिए चारो बाइक सवारो के पैर फैक्चर और गुम   चोट आई है। मुन्नी लाल के सिर और पर आँख पर काफी चोटे आई है।  उनके साथ मे उनकी बहू रंजना को धुस की चोट आई है उनको किसी प्रकार का कोई खतरा नही है । जबकि विशाल की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर रिफर कर दिया है

 

नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें