आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका के सम्बन्ध में चुनावी कार्यक्रम स्थगित कराने एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु ज्ञापन

0
1

अंबेडकर नगर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका के सम्बन्ध में चुनावी कार्यक्रम स्थगित कराने एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु  आज अम्बेडकरनगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जंगबहादुर यादव के अगुवाई में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबंधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर को सौंपा गया।जिलाध्यक्ष श्री जंग बहादुर यादव को जानकारी मिली थी कि दिनांक 21अक्टूबर 2026 को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टांडा अंबेडकरनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए विद्यालय के प्रबंधको,प्रधानाचार्यो एवं शिक्षक मतदाताओं को बुलाया जा रहा है।इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व मंत्री/अंबेडकरनगर के सांसद माननीय लालजी वर्मा जी,सपा के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व मंत्री/अकबरपुर के विधायक माननीय रामअचल राजभर जी एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व मंत्री/टांडा के विधायक माननीय राममूर्ति जी,सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी,पूर्व विधान परिषद सदस्यगण माननीय विशाल वर्मा जी,माननीय अतहर खान जी जिला महासचिव श्री मुजीब अहमद सोनू,जिला उपाध्यक्ष अंजू दूबे, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव,ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा,अन्नू कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें