जलालपुर में रावण दहन: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया

0
19

 

जलालपुर/अम्बेडकर नगर

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व दशहरे के अवसर पर जलालपुर नगर में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इससे पहले यहाँ राम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए रामलीला मैदान में कई हज़ार लोग एकत्र हुए।

विजयदशमी के दिन श्री रामलीला समिति, जलालपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की ओर से आयोजित रामलीला की टीम नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुँची। श्रीराम की अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने आरती उतारी. पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए कोतवाल अजय प्रताप यादव ने रावण के पुतले में आग लगाई।

समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने कहा कि बुराई और अच्छाई की लड़ाई में हमेशा अच्छाई की विजय होती है। इस कार्यक्रम में सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंत्री सोनू गौड़, दीपचंद सोनी, महामंत्री सुरेश गुप्त, मेला मंत्री बेचन पांडे, मानिक चंद सोनी , व्यापारी नेता आनंद जायसवाल , देवेश मिश्र, विक्की गौतम,अजीत निषाद,आशीष सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजित मेले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खरीदारी की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें