जलालपुर भक्तिमय: कथा वाचन में श्रद्धा का सैलाब

0
6

 

 

जलालपुर/अम्बेडकर नगर

सोमवार रात्रि गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में कथा वाचन में लक्ष्मण शक्ति की प्रसंग का वर्णन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में संरक्षक मानिकचंद सोनी, उपाध्यक्ष विकाश निषाद, प्रबंधक सोनू गुप्ता तथा उप प्रबंधक सोनू गौड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवमी के अवसर पर कथा वाचक राम असारे और उनकी टीम का स्वागत कर विदाई दी गई।वहीं, श्री रामलीला सेवा समिति, रामलीला मैदान, जलालपुर द्वारा आयोजित रामलीला में समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में पूजन-अर्चन किया गया। रामलीला में विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कालनेमी बध, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना विलाप तथा अहिरावण का मंचन किया गया।श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि कथा वाचन में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का वर्णन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा।

वहीं, समिति के उपाध्यक्ष विकाश निषाद ने कहा कि समिति का उद्देश्य रामकथा के माध्यम से समाज में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संचार करना है

।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें