पोल्ट्री फार्म खोलने से ग्रामीण हुए आक्रोशित

0
1

 

 

लालगंज, आज़मगढ तहसील लालगंज क्षेत्र के ग्राम सरायपल्टू में आबादी के समीप संचालित पोल्ट्री फार्म को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर की गई जांच में संक्रमण की आशंका जताई गई है। इस संबंध में सम्पूर्ण समाधान दिवस में रामशंकर सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराकर पोल्ट्री फार्म को आबादी क्षेत्र से हटवाने की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, ग्राम सरायपल्टू निवासी सतीश यादव पुत्र सुभाष यादव द्वारा गाटा संख्या 842/0.441 हेक्टेयर भूमि पर पोल्ट्री फार्म संचालित किया जा रहा है। मामले की जांच लेखपाल और सचिव द्वारा की गई, जिसकी आख्या उप जिलाधिकारी लालगंज को प्रेषित की गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, गाटा संख्या 842/0.441 हेक्टेयर भूमि रामदेव व दिनेश पुत्र धनाथ आदि के नाम भूमिधरी के रूप में दर्ज है, जहां सतीश यादव द्वारा पोल्ट्री फार्म बनाया गया है। इसके समीप स्थित गाटा संख्या 714, जो रामचंदर व शंकर पुत्र दुखी आदि के नाम दर्ज है, पर मकान बने हुए हैं। जांच में पाया गया कि पोल्ट्री फार्म और आवासीय मकानों के बीच की दूरी लगभग 25 मीटर है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पोल्ट्री फार्म आबादी क्षेत्र से लगभग 200 मीटर के अंदर स्थित है। चूंकि यह मामला जनसामान्य के स्वास्थ्य से जुड़ा है और संक्रमण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जांच अधिकारियों ने बी.एन.एस.एस. की धारा,292 के अंतर्गत सूचना प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।

लेखपाल एवं सचिव द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2024 को तैयार की गई जांच आख्या उप जिलाधिकारी लालगंज को भेज दी गई है। अब प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।आबादी के बीच पोल्ट्री फार्म पर विवाद।

जांच में संक्रमण की आशंका,BNSS धारा,292 में कार्रवाई की संस्तुति।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें