जलालपुर/अम्बेडकर नगर
तहसील जलालपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना जैतपुर में तेज तर्रार सी ओ कृष्ण कान्त शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा साथ मे अपराधियों की लिस्ट अपडेट्स करने के लिए कहा। जो रजिस्टर में दर्ज है उनको वेरिफाई कर उसकी जानकारी हल्का इंचार्ज व थाना प्रभारी को दें। उन्होंने सभी जाबाज़ सिपाहियों का हौसला बढ़ाते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए टिप्स दिये। सिपाहियों को बेहतर तरीके से कार्य करने पर मिले पुरस्कार को ताजा करवाये। क्षेत्राधिकारी ने सिपाहियों को उनके बल व शौर्य पर उदाहरण भी दिए। थाने के निरीक्षण में साफ सफाई व थाने में तरतीब से रखे हुए गाड़ियों व लाइट की व्यवस्था को बेहतर देख कर खुश हुए। महिला हेल्प डेस्क में भी सारी व्यवस्थाये बेहतर मिली। थाने में फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। आपको बता दे जबसे थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने कार्यभार सँभाले हैं अपराधियों की सँख्या कम हो गयी है। उनके कार्यशैली पर यहाँ की जनता खुश नजर आती रही है। वहीँ पर हल्के के उप निरीक्षक भी मुस्तैदी से डटे रहते हैं।