बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर,घोषित की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट

0
153

लखनऊ :बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को मीडिया को संबोधित किया। जन्मदिन पर किए गए संबोधन में उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जो उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मायावती ने इस मौके पर दावा किया कि यूपी चुनाव 2022 में एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। यह सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करेगी। मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर 53 उम्मीदवारों के नाम भी इस मौके पर जारी किए। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बची 5 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा होगी। मायावती ने कहा कि हमारे जन्मदिन को सभी कार्यकर्ता सादगी से मना रहे हैं। इसके लिए उनका आभार है। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किए जाने की बात कही जा रही है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज का दिन दलित कल्याण दिवस का है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और वंचितों के लिए काम किया है। जनता एक बार फिर बसपा को सत्ता में ला रही है।

In