कांग्रेस पार्टी ने पूनम को बनाया महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

0
68

सुल्तानपुर

सुलतानपुर जिले की कांग्रेस पार्टी में वर्षों से सक्रियता की भूमिका निभा रही पूनम कोरी का कार्यभार एवं पद को बढ़ाया गया जिससे पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता, ईमानदारी एवं मेहनत को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने पूनम कोरी को महिला कांग्रेस मध्य जोन सुलतानपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे उनके मनोनयन पर पार्टी एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई है। पूनम कोरी ने कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उस जिम्मेदारी अपनी ईमानदारी से उसका निर्वहन करूंगी और वह अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडने के लिए अभियान चलाएगी। जिससे कांग्रेस पार्टी इस जिले की मुख्य पार्टी के रूप में बनेगी।

In