जबतक अग्निवीर वापस नही होता तब तक कांग्रेसजन विरोध करते रहेंगे – अमित जायसवाल

0
56

अम्बेडकरनगर, सरकार भारतीय सेना की परम्परा और अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने सत्याग्रह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
उन्होंने कहा अहम सवाल यह है कि चार साल बाद अग्निवीरो का क्या होगा?
अकबरपुर विधानसभा के कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, मो अनीश खान, पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जय प्रकाश तिवारी, राजकुमार अग्रहरि ने कहा भारतीय सेना का जो इतिहास, परम्परा और अनुशासन का है क्या वह चार साल की भर्ती से आ पायेंगा। जब तक अग्निवीर योजना वापस नही होती कांग्रेसजन संघर्ष करते रहेंगे। ई डी का दुरूपयोग बंद हो।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अम्बेडकरनगर जिले के पांचों विधानसभा में अग्निवीर योजना के विरूद्ध कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया।
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा का कार्यक्रम पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अकबरपुर प्रदेश सचिव अमित जायसवाल के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” के मुख्य अतिथित्व में सम्पन्न हुआ। टांडा विधानसभा में टांडा विधानसभा प्रत्याशी सै मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष शहबाज़ गाँधी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ , कटेहरी विधानसभा का कार्यक्रम प्रदेश सचिव मो अनीश खान और जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में, जलालपुर विधानसभा का कार्यक्रम ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में और मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। वही आलापुर विधानसभा का कार्यक्रम ब्लाक अध्यक्ष रामनगर सुरेंद्र यादव और अशोक सत्यार्थी को घर में नजरबंद करने और आलापुर विधानसभा प्रत्याशी सत्यमवदा पासवान इरसाद अली और अशोक सत्यार्थी को रामनगर तहसील से गिरफ्तार कर आलापुर थाना पुलिस ले गयी।
अकबरपुर के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, पी सी सी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, सुखीलाल वर्मा, सै ऐतबार हुसैन “अक्कन” अफरोज आलम वेग, मो जियाउद्दीन अंसारी, उदयभान मिश्र”राजबहादुर”, राजेश वर्मा, अकबरपुर नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, अख्तर जमाल अंसारी, ज्ञानेन्द्र पाठक “नन्हे”, अकील अहमद, रीतेश तिवारी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशुतोष मिश्र, राजू यादव, मस्तराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
कटेहरी विधानसभा के सत्याग्रह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश तिवारी, दीपक वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता” दद्दू”, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिषेक दूबे “अनूप”, आशाराम यादव, देवमणि पाठक, जीवलाल भारती, अनवर अली, जगराम शाहू, झगरू राम वर्मा, दूध नाथ कन्नोजिया, मनोरम, भगवती मौर्य, पवन कुमार सिंह आदि समेत दर्जनों कांग्रेसजनों ने भागीदारी निभायी ।
जलालपुर विधानसभा में राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में सुनील सिंह के मुख्य अतिथित्व में रामधारी निषाद, राजनाथ दूबे, शरद चंद्र चतुर्वेदी, बृजेश यादव आदि मौजूदगी में ज्ञापन सौपने के साथ सम्पन्न हुआ।
टाण्डा विधानसभा का कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी टांडा विधानसभा प्रत्याशी सै मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष टांडा शाहबाज अंसारी, शाह आलम, अम्बिका, समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे यहां सत्याग्रह के साथ ज्ञापन भी सौपा गया।

In