दीपावली के पर्व पर पटाखा दुकान लगाने के लिए आवेदकों को अस्थायी लाइसेंस हुआ निर्गत

0
1

 

 

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी हुई अनुमति, जिले के 96 आवेदकों को निर्गत किए गए लाइसेंस; एक सप्ताह से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे कारोबारियों ने ली राहत की सांस

 

सुल्तानपुर

 

दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए जिलाधिकारी सुल्तानपुर के कार्यालय से अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। 6 नवंबर 2026 को जारी अनुमति आदेश के तहत जिले के कुल 96 आवेदकों को निर्धारित मानकों, दिशा-निर्देशों और शर्तों के अधीन पटाखा बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें अखण्डनगर थाना क्षेत्र के 12 आवेदक शामिल हैं।

अनुमति प्राप्त आवेदकों में विवेक कुमार पुत्र छितई, निवासी अलाउद्दीनपुर, बेहड़ा भारी; संदीप कुमार पुत्र मेवालाल; विनय कुमार पुत्र शिवशंकर; संदीप कुमार पुत्र रामचन्द्र; प्रिंस यादव पुत्र सूर्यभान; राधेश्याम पुत्र उदयभान; बेचनराम पुत्र ईश्वरदीन; विवेक कुमार पुत्र फूलचंद; शिवशंकर पुत्र उदयराज चौरसिया; प्रमिला मिश्रा पत्नी मनिंदर मिश्रा; सिराज अहमद पुत्र मोहम्मद अली तथा लोरपुर निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र रोशन शामिल हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें