धनपतगंज मे आभूषण व्यापारी से हुई लूट कांड का पुलिस प्रसाशन ने किया 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
1

 

 

 

4.25 किलो चांदी के आभूषण और तमंचा बरामद, पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

 

 

 

सुल्तानपुर-धनपतगंज थाना क्षेत्र में चांदी के आभूषणों की लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8.50 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण, चांदी के नोट, राधा शृंगार और लूट में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, धनपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी हिमांचल मिश्रा चांदी के आभूषणों का थोक कारोबार करते हैं। चार नवंबर को वह अपने साथी लल्लन गिरि के साथ बाइक से चांदी का माल बेचने जा रहे थे। बटपरवा-टीकर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हिमांचल मिश्रा के सिर पर वार कर घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई टीमों को खुलासे में लगाया। पूछताछ के दौरान लल्लन गिरि से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथी राधेश्याम वर्मा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों की दिल्ली में काम करने के दौरान पंजाब निवासी सुरजीत सिंह संधू उर्फ चाचा से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने हिमांचल मिश्रा से लूट की योजना बनाई थी।पुलिस का दावा है कि घटना के बाद लूटे गए माल का हिस्सा राधेश्याम को दिया गया था। उसने माल और तमंचे को अपने घर के पास जमीन में गाड़ दिया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 पारदर्शी डिब्बों में रखे चांदी के आभूषण बरामद किए। इनका कुल वजन 4 किलो 252 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा चार लिफाफों में चांदी के नोट, दो राधा शृंगार, मारुति इंटरप्राइजेज की बिलबुक व टैक्स इनवॉइस तथा पीड़ित के पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी बरामद हुए।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। तमंचे की बरामदगी के संबंध में अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी लल्लन गिरि की उम्र करीब 49 वर्ष और राधेश्याम वर्मा की उम्र करीब 39 वर्ष है। दोनों सेवरा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें