स्व० रामकिशोर यादव सेवा समिति की अनूठी पहल, दिव्यांगजनों को निःशुल्क वितरित किए गए उपकरण, जरूरतमंद महिलाओं को मिली साड़ी

0
1

रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर स्वर्गीय रामकिशोर यादव सेवा समिति के तत्वावधान में प्रमिला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए निःशुल्क उपकरण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) तथा विधवा महिलाओं को साड़ी सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुआ। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सृजन संस्था जौनपुर के डॉ. संजय मिश्रा एवं संस्था के डायरेक्टर राहुल यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जितेंद्र बिंद, लाल बहादुर यादव, सुजीत कुमार, शमशाद अहमद, मुहीब अहमद, जमील अहमद एवं अजीम खान शामिल रहे।

इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरित किए गए। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वालों में रुकसाद बनो, अंशिका यादव, अखिलेश कुमार, रवीना, मनोरमा, सोमारू, मान बहादुर, रामफेर गौतम, सोनू कुमार एवं उदयभान शामिल रहे। वहीं श्रवण यंत्र प्राप्त करने वालों में रौनक कुमार, अयान, रजनीश, राम अवतार, मैना गुप्ता एवं यश गुप्ता के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा विधवा महिलाओं को साड़ी एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में सुरेश यादव, चंद्रभान विश्वकर्मा, डॉ. सुधांशु यादव, डॉ. दीपचंद, शंभुनाथ गौतम, रामचंद्र यादव, दयाराम यादव, अंकित यादव, मोनू यादव, नन्हकू यादव, अजीत यादव एवं लाल बहादुर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं प्रमिला पब्लिक स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य राम सर, उप प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप यादव, आंचल मिस, सपना मिस तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्व० रामकिशोर यादव सेवा समिति की इस पहल को जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम बताया गया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें