दशमी के पर्व पर अखण्डनगर बाजार की समस्त माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने ले जाते श्रद्धालु

0
6

दशमी के पर्व पर अखण्डनगर बाजार की समस्त माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने ले जाते श्रद्धालु

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

शारदीय नवरात्र की दशमी व दशहरा के अवसर पर अखण्डनगर कादीपुर मार्ग से मात्र शक्तिपीठ दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए श्रद्धालु धूमधाम से लेकर निकले।

 

नौ दिनों तक विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। “दुर्गा माई की जय” के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़े, डीजे और गाजे-बाजे के साथ युवाओं ने झूमकर मां को विदा किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से माता की विदाई की और हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया।

 

अखण्डनगर कादीपुर पुर मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। डीजे बाजा के साथ नाचते गाते दुर्गा माता को विदाई कर रहे श्रद्धालु पुलिस प्रशासन की देखरेख में विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें