क्या साफ सुथरी छवि वाले बसपा युवा नेता नीरज प्रताप सिंह को विधायक प्रत्याशी बनायेगी बसपा ?

0
547

जलालपुर/ अम्बेडकर नगर

विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर जोर आजमाइश में लगे क्षेत्रीय नेता। सभी पार्टियों की निगाहें विधानसभा जलालपुर पर टिकी हैं। सत्ता पार्टी की लहर होने के बावजूद इस विधानसभा से चुनाव नही जीत पायी थी भाजपा। यहां के क्षेत्रीय सपा नेता व मौजूदा विधायक सुभाष राय ने जीत हासिल किए थे। उनका टक्कर बसपा के नेता ने दिया था। जो दूसरे स्थान पर रहीं। तथा भाजपा तीसरे पर चली गई थी। बसपा इस सीट पर किसी साफ सुथरे व दिग्गज प्रत्याशी को उतारने के फिराक में है। सूत्रों की माने तो जिसकी दौड़ में इस क्षेत्र के सबसे युवा व कम समय मे राजनीति में दिग्गजों को पटखनी देने वाले भियांव मध्य से बसपा से जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह नज़र आ रहे है। युवा होने के नाते युवाओं के काफी चहेते माने जाते रहे हैं। इनकी छवि भी काफी अच्छी मानी जाती रही है। और जनता के बीच मे काफी मेहनत करते नज़र आते रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव में ही जनता विधायक के लिए चुनाव लड़ने के लिए कह रही थी। अब देखना है नीरज प्रताप सिंह विधायक प्रत्याशी के लिए क्या जोर आजमाइश करते हैं और बसपा टिकट देती है ये आने वाला समय बतायेगा। वहीं पर भाजपा भी इस सीट को हरहाल में जीतना चाहेगी पिछली बार डॉ राजेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था जिसमे करारी हार मिली थी। अब देखना है भाजपा फिर उन्ही को प्रत्याशी बनाती है या कोई और विकल्प ढूढ़ती है। वहीं पर भाजपा का एक और युवा चेहरा पंकज पाठक जो पिछले चुनाव में काफी मेहनत किये थे लेकिन टिकट नही मिल पाया था। लेकिन पूरे विधानसभा में होर्डिंग लगने से चर्चा जोरों पर हैं।

In