रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0
5

 

 

सुल्तानपुर/अखंडनगर

रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज, बड़गांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में हुई, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने हर आसन के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रबंधक संतोष त्रिपाठी और विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योगाभ्यास के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। अंत में संस्था ने संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सफल जीवन की कुंजी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें