सुल्तानपुर/अखंड नगर
घटना सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र ग्राम सभा पतारखास में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि बिंदु पांडे (55 वर्ष) पत्नी संजय कुमार पांडे सुबह करीब 5:00 बजे घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प (नागिन} ने डस लिया।
सर्प दंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका अपने पीछे पति संजय कुमार पांडे तथा चार बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके पुत्र आकाश पांडे (25 वर्ष), अंशुल पांडे (23 वर्ष), अंश पांडे (7 वर्ष) तथा पुत्री विधि पांडे (11 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रसाशन ने शव को कब्जे में ले कर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






















