सुबह 6:00 बजे से खुलेआम शराब बिक्री का आरोप

0
19

आजमगढ़

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा बाजार में मुहम्मदपुर रोड पर मौजूद शराब की दुकान पर सुबह करीब 6 बजे से ही खुलेआम बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह खुलेआम शराब बिकने से राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शराब ठेके से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक बड़ा कॉलेज स्थित है और शराब ठेके के सामने लाइब्रेरी भी है शराबी लोग शराब पीकर हुड़दंग करते रहते हैं और कॉलेज और लाइब्रेरी आने जाने वाली छात्राओं के ऊपर फब्तियां कसते रहते हैं।सुबह के समय बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शराब खरीदने और पीने वालों के कारण कई बार बाजार का माहौल भी प्रभावित होता है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि फरिहा बाजार में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा बनी रहे।

हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग अथवा प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है

सब ब्यूरो चीफ़ आजमगढ से महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें