कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
3

 

आजमगढ़

जिले के तहबरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को 11 एन बी डब्ल्यू को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ कोर्ट कोर्ट नंबर-20 से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर की निगरानी और आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में तहबरपुर पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 11 वारंटीयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 527/11 में धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 एवं 188 भादवि का मामला दर्ज था। इसी मामले कोर्ट ने वारंट जारी किया गया था। गिरफ़्तार वारंटियों में शत्रुधन बल्लू, अमानत राय, संदीप चौहान, अंकित, पिंटू सर्वेश, अंगद वरामश, दीनू गिरि, सुखियाल, सुतेली, भुटेली नायकी राजकुमार और सुरेश राय शामिल हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, लोकेशमणि त्रिपाण, मोहनलाल यादव, रामप्रवेश सहित गौतम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सभी कानूनी कार्रवाई कर चालान भेजा।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें