राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण पर गोष्टी का हुआ आयोजन

0
89

भियांव/अम्बेडकर नगर*
भाजपा मंडल रत्ना शक्ति केंद्र प्राथमिक विद्यालय डिहवा रतना भवन के प्रांगण में लोकसभा मंडल संयोजक भियांव सुंदर लाल गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा दिए गए अभिभाषण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी जिला प्रकोष्ठ संजय सिंह जी मंडल महामंत्री प्रवीण गौड़ (सन्नी) जी शक्ति केंद्र संयोजक श्री रविशंकर सिंह जी लोकसभा मंडल संयोजक भियांव सुकुंद लाल गुप्ता जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता सुनील गुप्ता जी ने बताया कि हमारी सरकार दलित गरीब अति पिछड़े वंचित लोगों के लिए कार्य कर रही है। मोदी सरकार जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। गोष्टी में विशिष्ट अतिथि संजय सिंह ने बताया कि हमारी सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। जिसमें प्रमुख हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आयुष्यमान योजना जिसका लाभ हर गरीब को मिल रहा है। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक रवि शंकर सिंह,लोकसभा मंडल संयोजक भियांव सुकुंद लाल गुप्ता,बूथ अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति,मुकुंद लाल गुप्ता,छोटेलाल चौहान,सुरेंद्र भारती, रामदयाल भारती आज मौजूद रहे।

In