गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए 08 परिवार की मध्यस्थता के माध्यम से सकुशल विदाई कराई गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में आज दिनांक 02.07.2026 को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 22 प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे 08 प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई। तीन प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। पाच अलग प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा आदि लोग प्रमुख रहे।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर


















