खानपुर पुलिस ने 6 चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

0
250

बेलहरी/गाजीपुर जिला के खानपुर थाना अंतर्गत बेलहरी से आज दिनांक 03.08.2022 को चोरी के सामान के साथ 6 अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.08.2022 को थानाध्यक्ष मय हमराह कर्मचारीगण के साथ खानपुर कस्बा मे संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर कि सूचना पर साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास पहुंचे जहां से हेमन्त कुमार पुत्र रामनवल राम निवासी ग्राम बेलहरी के पास से 1 देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर,, सन्नी पुत्र जितेन्द्र राम निवासी ग्राम बेलहरी के पास से 1 देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस, विवेक उर्फ पुच्चू पुत्र फूलचन्द्र राम निवासी बेलहरी के पास से 1 देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस, विशाल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम बेलहरी के पास से 1 देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, व अभिषेक कुमार पुत्र राजेश राम निवासी ग्राम बेलहरी, अविनाश कुमार पुत्र संतलाल राम निवासी बेलहरी को 6700 रुपये नगद व चोरी के सामान एक इन्वर्टर माइक्रो टेक, एक बैटरी एक्साइड जय किसान, एक गैस सिलेण्डर इण्डेन खाली, एक चूल्हा डबल बर्नर, के साथ गिरफ्तार कर उनके उपर सम्बन्धित मु0अ0स0 156/22 धारा 380/427/411 भादवि व मु0अ0स0 138/22 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर द्वारा लगाकर गिरफ्तार किया गया। इनका अपराधिक इतिहास इस प्रकार है। हेमन्त कुमार मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 158/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात गाजीपुर, सन्नी मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 159/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात, विवेक उर्फ पुच्चू मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 160/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात, विशाल कुमार मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 161/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात, अभिषेक कुमार मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात, अविनाश कुमार मु0अ0सं0 138/2022 धारा 380/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 156/2022 धारा 380/427/411 भादवि थाना खानपुर, मु0अ0सं0 155/2022 धारा 457/380 भादवि थाना सादात, गाजीपुर।

जय प्रकाश चंद्रा, सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In