बैनामे की ज़मीन पर विपक्षी किया हुआ है कब्जा अपनी ज़मीन को पाने के लिए दर दर भटक रही है महिला

0
210

अम्बेडकर नगर/अमदही:- जिले के तहसील क्षेत्र जलालपुर के ग्राम पंचायत अमदही निवासिनी सोनराजी पत्नी केशवराम ने शासन प्रशासन को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने बताया कि गाटा संख्या 248 रकबा 0.0480 है० की बैनामेदार है। गांव के ही राजाराम, सीताराम,भैरवदीन पुत्रगण झकड़ी व मनोज पुत्र राजाराम नाजायज ढंग से कब्ज व निर्माण कार्य कर रहे हैं। यह ज़मीन करीब 20 वर्ष पहले लिया गया है। जबकि विपक्षी की यहाँ पर अगल बगल कोई ज़मीन नही है। उक्त ज़मीन पर विपक्षी गण अवैध कब्जा निर्माण किया जा रहा है। डायल 112 को सूचना दी गयी तो पुलिस ने अवैध कब्जे को रोकवा दिया। पुलिस जाने के बाद फिर दीवार जोड़कर अवैध कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर विपक्षी का कहना है कि जिससे सोनराजी ने बैनामा लिया है उससे हमारे पूर्वजों ने 40 वर्ष पूर्व लिया था लेकिन कोई कागज नही है। जिसपर हम लोग सुअर पालन कर रोजी रोटी चलाते हैं। पीड़िता ने बताया कि उक्त ज़मीन वर्षों से खारिज दाखिल होकर मेरे नाम है लेकिन अभी तक कब्जा नही मिला। विपक्षी से जब ज़मीन खाली करने को कहते हैं तो फौजदारी आमादा हो जाते हैं। जिसको लेकर कई वर्षो से मा न्यायालय व पुलिस थाने का चक्कर लगा रही हूँ लेकिन न्याय नही मिला।

In