मंडलीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बनेगी रणनीति – विनोद कुमार प्रजापति

0
68

शाहगंज/ जौनपुर –

उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव में अपनी पहचान बताने वाली आम आदमी पार्टी अब जमीनी स्तर पर चुनाव को लेकर अभी से रणनीति तेज कर दी है। 10 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह की मंडली कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधानसभा शाहगंज आम आदमी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति के नेतृत्व में रणनीति तैयार की गई। सासंद संजय सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या पर जौनपुर कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए बनी योजना एवं सांसद के विचारों को सुनकर आम जनमानस के बीच आम आदमी पार्टी के नीतियों को प्रसारित करें। इस पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही होगा विकास। वरिष्ठ जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था पर शानदार काम किया है। यदि जनादेश मिला तो उसी तर्ज पर जौनपुर में भी विकास यात्रा को तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव जी मिश्रा , संचालन विधानसभा सचिव सुनील मौर्या , श्रीराम प्रताप यादव विधानसभा उपाध्यक्ष, अच्छेलाल तिवारी विधानसभा , यूथ विंग के विधानसभा अध्यक्ष विखिलेश प्रजापति, सुनील कनौजिया , आबू शाद अहमद , शशि रजक कोषाध्यक्ष, छोटे लाल प्रजापति ,विनोद कुमार गौतम , विवेक प्रजापति , अरविंद कुमार यादव ,नगर अध्यक्ष लालमन कनौजिया , मसरूर अली आदि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे!

In