गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम में किया

0
207

गोराबाजार/गाजीपुर जिला में स्थित नेहरू स्टेडियम में आज पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया। यह प्रतियोगिता 17 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक संचालित रहेगी। सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया तथा हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र यादव (रेलवे) ने मा0 मुख्य अतिथि का बैच लगाकर  स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सुभारम्भ मैच डी0 एच0 ए0, गाजीपुर एवं डी0 एच0 ए0, मऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में दोनों टीमों में काटें की टक्कर रही, और मुकाबला 01-01 की बराबरी पर छूटा। जिसमें मऊ की तरफ से 12 वें मिनट पर  उमाशंकर यादव ने गोल दागा इसके तुरन्त बाद ही जनपद गाजीपुर की तरफ से 15 वें मिनट पर राहुल यादव ने गोल करके दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया। मैच के समाप्ति तक दोनों टीमें 01-01 पर ड्रा रही। दोनों टीमों के बीच ट्राईवेकर में जनपद गाजीपुर  05-04 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट गाजीपुर के गोलकीपर वीरू को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच  शिवकाल भैरव एकेडमी,अठगावां सैदपुर एवं विवेक हॉकी एकेडमी, वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें शिवकाल भैरव एकेडमी, अठगावा  02-0 से विजयी रही। अठगावा की तरफ से जय हिन्द यादव ने दूसरे एंव नीरज यादव ने 30वें मिनट में गोल दाग कर बढ़त बनायी। प्रतियोगिता में मे निर्णायक की भूमिका अजय गुप्ता एवं  बृजेश यादव ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर भारतीय वायु सेना (सेवा0निवृ0) योगेश सिंह एवं नीरज साहू एंव जावेद अहमद (यू0पी0पी0) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्घन किया तथा अपने सम्बोध में मे खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने बात कहीं। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाडींयों में उत्साह बढ़ेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है, और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस 05 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेंगी, जिसमें मुख्यतः विवेक सिंह हॉकी एकेडमी, वाराणसी, डी एच ए, मऊ, कमरपुर हॉकी एकेडमी, शिवकाल भैरव स्पोर्टस एकेडमी, अठगांवा सैदपुर, डी एच ए, गाजीपुर सम्मिलित है। इस अवसर पर  अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हाकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, सुरजीत सिंह यादव, आमिर अंसारी , देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In